शाहजहांपुर। शहर से सटे इलाकों की लंबे समय से बदहाल सड़कों के दिन अब बहुरने वाले हैं। इन मार्गों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इन सड़कों के बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
शहर से सटे निगोही मार्ग से शाहबाजनगर-निवाड़ी मार्ग तक सड़क बनेगी। यह सड़क काफी समय से जर्जर हालात में थी। बारिश होने पर जलभराव हो जाता था। इस तरह शाहबाजनगर मार्ग से बेहटा रोड होते हुए बड़े मोहल्ले तक मार्ग बनाने की तैयारी है।
राईखुर्द से रज्जबनगर शाहबाजनगर फाटक तक भी सड़क को बनाया जाएगा। लंबे समय से परेशान लोगों ने सड़क निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों के सामने मांग रखी थी। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने संज्ञान लेते हुए सड़कों की मंजूरी दिलाई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार पाल ने बताया कि सभी सड़कों का निर्माण निर्धारित समयावधि में पूरा कराने का लक्ष्य है।