फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यूरिया के लिए इफको केंद्रों पर लग रही लंबी कतार

विज्ञापन
खुटार के इफको किसान सेवा केंद्र पर यूरिया लेने को लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
खुटार। इफको किसान केंद्रों पर यूरिया के लिए लंबी कतार लग रही है। इसके बाद भी कई किसानों को बिना यूरिया लिए ही लौटना पड़ रहा है। निजी दुकानों पर यूरिया महंगी बेची जा रही है, इस कारण किसान इफको केंद्रों पर लाइन लगा रहे हैं।
विज्ञापन

इस समय गन्ना, मक्का, मूंग आदि फसलों में यूरिया डाली जा रही है। इफको केंद्रों पर यूरिया लेने के लिए किसान सुबह से ही कतार लगाकर खड़े हो जाते हैं। दस बजे केंद्र खुलने पर पता चलता है कि यूरिया उपलब्ध ही नहीं है। खुटार के इफको किसान सेवा केंद्र पर कई दिन बाद सोमवार को मंगलवार को यूरिया का वितरण होने की जानकारी मिलने पर किसानों की लंबी तार लग गई।
700 बोरी यूरिया उपलब्ध होने पर वितरण शुरू किया गया। किसानों ने बताया कि गन्ने के साथ ही कुछ दलहनी फसलों में यूरिया की काफी आवश्यकता है, लेकिन निजी दुकानों पर यूरिया नहीं मिल रही है, जहां यूरिया उपलब्ध हैं, वहां दाम ज्यादा मांगे जा रहे हैं या यूरिया के साथ पोटाश, जिंक आदि लेने पर ही यूरिया दी जा रही है। इस कारण किसान इफकाे केंद्रों पर लाइन लगा रहा हैं।
विज्ञापन

खुटार के इफको किसान सेवा केंद्र के प्रभारी राजीव चौधरी ने बताया कि यूरिया आने पर वितरण किया जा रहा है। सोमवार को 14 सौ बोरी खाद वितरित की गई थी। सात सौ बोरी खाद आई है। इसका वितरण किया जा रहा है। काफी संख्या में गैर जनपद के लोग खाद लेने आते है। इसलिए फॉर्मर रजिस्ट्री वाले किसानों को ही खाद दी जा रही है। फॉर्मर रजिस्ट्री न होने पर किसान की खतौनी देखकर खाद दी जा रही है।
-
धान के लिए पहले से ही यूरिया ले रहे किसान
यूरिया की किल्लत देखते हुए किसान धान की फसल के लिए यूरिया पहले से ही लेकर रख रहे हैं, इस कारण भी इफको केंद्रों पर कतार लग रही है। किसानों का कहना है कि धान की रोपाई के समय डीएपी और यूरिया डाली जाता है। यूरिया समय से न मिली तो धान की फसल पर असर पड़ता है, इस कारण पहले से ही यूरिया की व्यवस्था करना मजबूरी है।

चार दिन से इफको केंद्र के चक्कर लगा रहा हूं, खाद नहीं मिल पा रही है। पांच एकड़ गन्ने में इस समय खाद डालना जरूरी है। नहीं तो फसल खराब हो जाएगी।
-प्रशांत शुक्ला, निवासी सिमरई-खुटार

डेढ़ एकड़ मूंग खड़ी है। खाद डालने का समय है लेकिन चार दिन से इफको केंद्र पर आने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही। फसल खराब होने की स्थिति बन गई है।
-कुलदीप सिंह, निवासी चमराबोझी

खुटार के इफको किसान सेवा केंद्र पर यूरिया लेने को लगी भीड़। संवाद

खुटार के इफको किसान सेवा केंद्र पर यूरिया लेने को लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें