फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दादा मियां के उर्स में सूफियाना कलाम सुनकर झूम उठे जायरीन

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा स्थित बेलतलैइया वाले दादा मियां की मजार पर आयोजित उर्स में कव्वाली गाते कव्वाल। स
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। खुदागंज मार्ग पर स्थित बेल तलैया वाले सूफी संत दादा मियां की दरगाह पर आयोजित उर्स में सोमवार की रात कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर जायरीन को झूमने पर मजबूर कर दिया। ईशा की नमाज के बाद नातिया कलाम से कव्वाली की महफिल का आगाज हुआ। अब्बास साबरी कव्वाल ने जायरीन की मांग पर सूफियाना कलाम पेश कर समा बांध दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष पूजा कसाना के पति दानिश जीशान खां, उर्स के आयोजक मिर्जा राशिद बेग, आरिश खां, मिर्जा फरीद बेग, रफीउल्ला अंसारी, सद्दाम हुसैन, मुख्तियार अहमद सिद्दीकी आदि ने दादा मियां की मजार शरीफ पर गुलपोशी की। संवाद
विज्ञापन


रोशन शाह वारसी का उर्स 17 मई को

शाहजहांपुर। मोहल्ला बारादरी में हजरत रोशन शाह वारसी का 68वां सालाना उर्स 17 मई को मनाया जाएगा। उर्स के संयोजक मोहम्मद वकार खां वारसी ने बताया कि फजिर की नमाज के बाद कुरआनख्वानी होगी। असिर की नमाज के बाद रस्म-ए-संदल व चादरपोशी और कव्वालियां होंगी। मगरिब की नमाज के बाद कुल शरीफ होगा। इसके बाद लंगर बांटा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें