फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लंबे समय तक रह रहा खांसी-जुकाम

Tue, 07 Jan 2025 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा सेंटर में मरीजों की लगी भीड़। संवाद - फोटो : मैदान में शॉट खेलता बल्लेबाज।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सर्द मौसम में जरा-सी लापरवाही लोगों को बीमार कर रही है। सबसे ज्यादा खांसी-जुकाम और बुखार के मरीज राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक, खांसी-जुकाम 15 दिन तक बना रह रहा है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल के फिजिशियन डॉ. ऋषभ नायक ने बताया कि कोहरा का मौसम होने की वजह से सबसे अधिक सांस के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सर्दी-खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़े हैं। गर्मी की अपेक्षा सर्दी में अन्य मरीजों की संख्या कम हुई है। कुछ लोगों में सीने और पेट में दर्द की शिकायत हो रही है।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक आम दिनों में 1800 से 2000 मरीजों की ओपीडी होती है। वर्तमान में 1000 से 1200 मरीज ओपीडी के लिए आ रहे हैं। इनमें भी तीन सौ के करीब मरीज बुखार और खांसी-जुकाम के होते हैं। डॉ. ऋषभ ने बताया कि इस मौसम में सांस और हृदय के मरीजों को काफी ध्यान रखने की जरूरत है। जरूरत होने पर शरीर को ढककर घर से निकलें। जरूरत पर सांस आदि के मरीजों को भर्ती करना आवश्यक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें