फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए भी टूटा लॉकडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शराब पीने के शौकीन जो लोग लॉकडाउन में 40 दिन तक एक पैग हलक से उतारने को तरस गए, वह सोमवार को शराब की दुकानें खुलते ही उन पर इस तरह टूट पड़े जैसे वहां मुफ्त में बांटी जा रही हो। कई लोगों ने भविष्य मेें फिर यही हालात बनने की आशंमा में कई बोतलें खरीद लीं। चौक से लेकर जलालनगर तक शराब की दुकानों पर सुबह से खासी भीड़ रही और वहां शाम तक लोग पहुंचते रहे।
विज्ञापन

भीड़ नियंत्रण के लिए देशी-अंग्रेजी शराब की दुकानों और बियर शॉप के आगे गोले बनवा दिए गए थे, लेकिन खरीददारों ने उनकी कोई परवाह नहीं की। उन्हें यही डर सताता रहा कि पुराना स्टॉक निकल गया तो नई शराब महंगे दामों पर खरीदनी पड़ेगी। इसीलिए हर कोई आगे वाले को धकियाकर दुकान के काउंटर पर पहुंचने की होड़ में शामिल दिखा। इसे देखते चौक में सेल्समैन ने दुकान के आगे रस्सियों की बाड़ लगा दी। जिला आबकारी अधिकारी सुधीर दुबे के अनुसार जिले मेें देशी शराब की 175, अंगे्रजी की 55 और 40 बियर शॉप हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी दुकानों पर सामान्य दिनों की तुलना में तीन गुना अधिक शराब बिकने के बावजूद पर्याप्त स्टॉक है। आबकारी अधिकारी के अनुसार सभी अनुज्ञापियों को ओवररेट पर शराब की बिक्री नहीं होने देने और ग्राहकों से सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें