फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां सर्किल में लॉकडाउन उल्लघंन में 153 रिपोर्ट, आठ सौ वाहनों का चालान

विज्ञापन
शाहजहांपुर में लॉकडाउन के दौरान सड़क पर घूमने को घरों में जाने को कहते यातायात प्रभारी विपिन शुक? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
पुवायां। लॉकडाउन का उल्लंघन करने में पुवायां सर्किल में 153 रिपोर्ट दर्ज कर 173 के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही आठ सौ वाहनों के चालान भी काटे गए हैं, इसके बाद भी लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई और सख्त की जाएगी।
विज्ञापन

कोराना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने लॉकडाउन घोषित कर रखा है। साथ ही धारा 144 भी लगा रखी है। लोगों को विभिन्न माध्यमों से घर में ही रहने को कहा जा रहा है। इधर, किसानों को खेती के काम के लिए लॉकडाउन में छूट दी गई है, लेकिन तमाम लोग भी बेवजह बाहर घूमने निकल रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। पुवायां कोतवाली में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप मेें 124 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है। चेकिंग में बेवजह घूमने पर 323 वाहनों का चालान भी किया जा चुका है। बंडा थाने में लॉकडाउन उल्लंघन में सात रिपोर्ट दर्ज कर 11 लोगों को नामजद किया गया है। 195 वाहनों का चालान भी किया है। खुटार पुलिस ने 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें 28 लोग नामजद किए गए हैं। पांच वाहनों का चालान भी किया गया है। सिंधौली पुलिस ने दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और लगभग छह सौ वाहनों के चालान काटे हैं। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई जा रही है।
बेवजह घूमने पर पकड़ा, रिपोर्ट
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के फत्तेपुर चौकी प्रभारी दिलीप सिंह चौहान ने पक्का पुल के पास बेवजह घूमते हुए नईम निवासी मोहल्ला चमकानी गाड़ीपुरा को गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें