फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मंत्रियों के साथ विधायकों की भी अग्निपरीक्षा

Tue, 04 Jun 2024 04:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव और ददरौल विधानसभा के उपचुनाव में जीत भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का भी प्रश्न है। तीन-तीन ताकतवर मंत्री और चार विधायक प्रत्याशियों की जीत के लिए जोर लगाए रहे।
विज्ञापन

2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सभी छह सीटों पर जीत हासिल की थी। पहली बार जलालाबाद सीट जीतकर पार्टी की झोली में डाली गई थी। मतगणना में विधानसभा वार काउंटिंग होगी। ऐसे में यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी को कितने वोट मिले। नगर सीट से विधायक सुरेश कुमार खन्ना वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री हैं।
उन्होंने शहर में जगह-जगह सभाएं कर प्रत्याशी अरुण सागर के लिए समर्थन मांगा था। इसके अलावा जिले में कई जगहों पर सभा कर समर्थन जुटाया। लोकसभा चुनाव की बागडोर अपने हाथ में रखी। पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद खुद पीलीभीत से चुनाव लड़ रहे थे। पहले चरण में अपनी सीट पर वोटिंग के बाद उन्होंने प्रत्याशियों के लिए जनता से समर्थन मांगा। ददरौल क्षेत्र में विशेष तौर पर ताकत झोंकी। सहकारिता मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने भी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कर वोट मांगा।
विज्ञापन

इनके अलावा पुवायां से विधायक चेतराम, जलालाबाद से हरिप्रकाश वर्मा, तिलहर से सलोना कुशवाहा, कटरा से वीरविक्रम सिंह प्रिंस ने भी अपने क्षेत्र में प्रत्याशियों का प्रचार किया। महापौर अर्चना वर्मा ने लोध वोटर बहुल ददरौल क्षेत्र में ताकत लगाई थी। ऐसे में चार जून को मतगणना के बाद तय होगा कि जनप्रतिनिधियों के प्रत्याशियों के समर्थन में किए गए प्रयास कितने सफल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें