गांव सिल्हुआ में रामकथा सुनाते कथा व्यास संत रमेश भाई शुक्ल। स्रोत : आयोजक
पुवायां। कथा व्यास संत रमेश भाई शुक्ल ने कहा कि रामकथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन में लोभ, मोह, ईर्ष्या और राग द्वेष जैसे विकारों का नाश होता हैै। मन पवित्र होता है और शांति का अनुभव होता है।
गांव सिल्हुआ में आयोजित रामकथा में सोमवार को रमेश भाई शुक्ल ने बताया कि प्रभु श्री राम, माता जानकी के साथ अयोध्या वापस आए। उस दिन अयोध्या में चारों तरफ बधाई बज रही थी। चारों तरफ मंगलमय परिवेश था। प्रसंग सुन भक्त भावविभोर हो गए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह, ब्लाॅक प्रमुख नमित दीक्षित, प्रशांत पटेल, सुखदेव सिंह, निर्भय मिश्र, गुरनाम सिंह, प्रदीप सिंह, अखिलेश मिश्र, रामप्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद