फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
तिलहर में मंडी समिति में धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। किसानों सहित जन सामान्य की मांगों और समस्याओंं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रवि प्रजापति के नेतृत्व में मंडी परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में तहसील जाकर एसडीएम जीत सिंह राय को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में तहसील और दिवस की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कराने, लखनऊ-दिल्ली हाईवे के भक्सी तिराहे पर हादसे रोकने के लिए एनएचएआई से मिले आश्वासन के अनुसार अंडरपास बनाने, शाम छह बजे के बाद नगर से बरेली के लिए रोडवेज बस सेवा उपलब्ध कराने, नवीन गल्ला मंडी में किसानों के लिए विश्राम गृह बनवाने की मांग की गई।
इसके अलावा कुदिरना गांव में नाले पर क्षतिग्रस्त पुलिया का पुनर्निर्माण कराने, बाइपास चौराहे पर पुल के नीचे यात्रियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था कराने आदि मांगें की गईं। एसडीएम ने बताया कि भाकियू से दिए गए ज्ञापन की मांगों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें