फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यूपी बोर्ड के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची कल आने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची 22 अक्तूबर को जारी होने की उम्मीद है। सूची जारी होने के बाद संबंधित विद्यालयों से केंद्र निर्धारण के संबंध में आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के करीब 375 माध्यमिक विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का विवरण वेबसाइट पर अपलोड कराया गया था। इसके बाद डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने तहसीलवार विद्यालयों का निरीक्षण कर सुविधाओं का सत्यापन किया। जांच के दौरान जुटाए गए विवरण का मिलान करने के बाद रिपोर्ट तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड की गई थी।
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राएं अपनी तैयारियों में जुटे हैं। वहीं, माध्यमिक शिक्षा परिषद भी परीक्षा की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में लगा है। प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी होने के बाद विद्यालयों को इसे देखने और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण कर परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि 22 अक्तूबर को बोर्ड से सूची आने की संभावना है। उसके बाद अग्रिम तैयारियों को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें