फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बादल छाए रहने के साथ तापमान में वृद्धि की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। इसके असर से दिन में ठंडक बढ़ी है। अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि होने के आसार है, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री ओर न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 10 मिलीबार गिरा हुआ है। इसके असर से बादल रहने के साथ मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें