शाहजहांपुर में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपा जिलाध्यक्ष व अन्य। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। महानगर के वार्ड नंबर 19 अब्दुल्लागंज की जनसमस्याओं का समाधान नहीं होने पर वाशिंदों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस बीच डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया गया।
दोपहर करीब 12 बजे मोहल्ले के तमाम लोग खिरनीबाग चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां से सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में सभी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। सभा में तनवीर खान ने कहा कि अब्दुल्लागंज वार्ड में जन समस्याओं का अंबार लगा है। सभी लाइट बंद पड़ी हैं। इस कारण अंधेरा पड़ा रहता है।
कहा कि गलियां भी बहुत जर्जर हो चुकी हैं और पुलिया भी टूटी पड़ी है। गंदगी के साथ मच्छरों का भी प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे बीमारी फैलने का खतरा है। उन्होंने डीएम से समस्या के समाधान की मांग की। नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, मोहम्मद नसीम खान, विजय सोनी, रवि कुमार वर्मा, बलराम कुमार, विक्की, राकेश वर्मा, ललिता देवी, ज्ञान देवी आदि मौजूद रहे।