फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

Thu, 29 Oct 2026 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शाहजहांपुर। तिलहर क्षेत्र में सरिया मारकर युवक की हत्या के दोषी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने आजीवन कारावास और 12 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

तिलहर थाना क्षेत्र के दलेलापुर गांव की रहने वालीं सुशीला देवी ने 27 मार्च 2020 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि गांव का प्रदीप उर्फ बबलू उनके बेटे राममूर्ति वर्मा को 26 मार्च की रात को शराब पिलाने के बहाने से बुलाकर ले गया था। रात में राममूर्ति के वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश की। 27 मार्च की सुबह उसका शव देवस्थान के पास मिला था। उसके सिर पर लोहे की सरिया से प्रहार के तीन गहरे घाव थे। मृतक की मां सुशीला देवी की तहरीर पर तिलहर थाने में हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। 10 जून 2020 को प्रदीप के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रदीप को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और 12 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें