फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खन्नौत नदी में उतराता मिला एलआईसी एजेंट का शव

Fri, 11 Apr 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर पोस्टमाॅर्टम हाउस पर गुमसुम बैठे मृतक सुबोध कुमार के परिजन। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में खन्नौत नदी में बृहस्पतिवार सुबह एलआईसी एजेंट सुबोध कुमार का शव उतराता हुआ मिला। उनकी जेब से एक पर्ची बरामद हुई। इस पर लिखे मोबाइल नंबर से शव की पहचान हुई। परिजनों के अनुसार, वे किसी बात को लेकर अवसाद में थे।
विज्ञापन


चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जियाखेल निवासी सुबोध करीब एक साल से आरसी मिशन थाना क्षेत्र में हरदोई बाइपास स्थित एक काॅलोनी में किराये पर रहते थे। परिजनों ने बताया कि सात अप्रैल को सुबोध अपने भाई संजय सिंह के घर हरदोई जिले के शाहाबाद जाने की बात कहकर निकले थे। वहां से वह दूसरी रिश्तेदारी में चले गए।
सुबोध मोबाइल नहीं रखते थे, जिस कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका। दूसरे दिन उनकी काॅल आई थी। उन्होंने कहा था कि वह जल्द आ जाएंगे। बृहस्पतिवार सुबह फोन पर उनकी मौत की सूचना मिली। वे डायबिटीज के मरीज भी थे। परिजनों ने बताया कि मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। उनकी माैत से पत्नी गुमसुम हो गई हैं। पोस्टमॉर्टम हाउस पर शव देखकर परिजन बिलख पड़े। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि खन्नौत नदी में मिले शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। परिजन किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें