फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से बाइक टकराने पर एलआईसी एजेंट की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
राजपाल का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
निगोही। तिलहर थाना क्षेत्र के गांव गुलामखेरा निवासी एलआईसी एजेंट राजपाल की बाइक डनलप की चपेट में आने के बाद सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार राजपाल व मानवेंद्र सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। सीएचसी ले जाते समय राजपाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि घायल मानवेंद्र को राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

53 वर्षीय राजपाल एलआईसी के बीमा एजेंट थे। रविवार को अपने दोस्त उमरगंज निवासी मानवेंद्र के साथ बहन नीलम के निगोही स्थित आवस पर आए थे। कुछ देर रुकने के बाद दोपहर 12 बजे निगोही के उदरिया जाने के लिए बाइक से चल दिए। बाइक राजपाल चला रहा था। निगोही- ढकिया तिवारी मार्ग पर गौंटिया मस्जिद के निकट तिराहे पर सामने से अनियंत्रित होकर डनलप आ गया। तेज रफ्तार डनलप की चपेट में आने से बाइक खंभे से टकरा गई। हादसे के बाद कस्बे के तमाम लोग मौके पर आ गए। घायलों को सीएचसी पर भेजा गया। जहां राजपाल की मौत हो गई।
एंबुलेंस चालक पर लापरवाही का आरोप
-मृतक की बहन नीलम ने एंबुलेंस के चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया। नीलम ने बताया कि हादसे के बाद एंबुलेंस चालक को सूचना दी गई। पुलिस और एंबुलेंस के नहीं पहुंचने से राजपाल की मौत हो गई। आरोप है कि पुलिस दो घंटे देरी से आई। समय रहते उपचार मिल जाता तो जान बच सकती थी। हादसे के बाद मृतक के बड़े भाई ग्राम प्रधान मुनीश्वर दयाल व पत्नी विमला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें