फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में लाइब्रेरी की जाए विकसित : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की सोमवार शाम को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। उन्होंने बीईओ से विद्यालयों में प्रतिदिन पेपर लेने एवं नियमित रूप से पढ़वाने के संबंध में जानकारी लेते हुए विद्यालयों में लाइब्रेरी विकसित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने वाले अध्यापकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उनका वेतन काटने के निर्देश दिए। डीएम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की समीक्षा करते हुए जनवरी माह में 10 दिन से अधिक अनुपस्थित रहने वाली छात्राओं के संबंध में जानकारी ली।
बा विद्यालयों में छात्राओं की सुविधा के लिए वाशिंग मशीन, 10 केवीए के जनरेटर, ओपन जिम, सोलर कनेक्शन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह, बीएसए दिव्या गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें