फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक तौर पर बेहद अहम पाक अधिकृत कश्मीर : जयशंकर ओझा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लद्दाख एवं जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र शाहजीपुर की ओर से संकल्प दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

एसएस विधि महाविद्यालय में इस विषय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसएस लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयशंकर ओझा ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत के लिए सांस्कृतिक रूप से अत्यधिक महत्वपूर्ण है। यहां मां सरस्वती की अति प्राचीन मंदिर शारदा शक्तिपीठ और कई अन्य महत्वपूर्ण मंदिर हैं।
अध्ययन केंद्र के संयोजक डॉ. आलोक सिंह ने बताया कि सामरिक दृष्टि से यह क्षेत्र भारत के लिए अत्यधिक संवेदनशील है। राजकीय प्रेम किशन खन्ना डिग्री कॉलेज, जलालाबाद में इस विषय पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य प्रोफेसर एसके यादव ने छात्र-छात्राओं को इस क्षेत्र के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलबीएस इंटर कॉलेज, तिलहर में अध्यापकों की एक गोष्ठी में डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि अध्ययन केंद्र इस विषय को जन-जन तक पहुंचने का कार्य कर रहा है। आयोजनों में डॉ. संदीप दीक्षित, डॉ. चंदन गिरि गोस्वामी, डॉ. संदीप अवस्थी ने भी विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें