फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे से तलाशा तेंदुआ, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

विज्ञापन
सिधौली में तेंदुए के पग चिन्ह देखें उसी के आधार पर वन रेंजर ने स्टाफ के साथ ग्रामीणों ने सर्चं ऑप? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
सिंधौली। वन रेंजर ने टीम के साथ मुड़िया चंद्रपई गंदा नाला के पास तेंदुआ की तलाश में अभियान चलाया। ड्रोन कैमरे से भी देखा गया लेकिन तेंदुआ कहीं नजर नहीं आया। तेंदुए की तलाश में कई जगह कैमरे लगाए गए हैं। वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजड़े के पास तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं।
विज्ञापन

मुड़िया चंदपई गांव निवासी जागीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग साढ़े आठ बजे उन्होंने खेत में एक बड़ा जानवर घूमते देखा। टॉर्च की रोशनी डालने पर वह भाग गया। झाला निवासी परमजीत सिंह ने बताया यहां पर तेंदुए जैसी आकृति का एक जानवर पिछले 20 दिन से दिखाई दे रहा है। इसकी सूचना जब वन विभाग की टीम को दी गई तो उसने तलाश शुरू की।
नवादा अशरफ निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चला रही है। कई जगह कैमरे लगाए गए हैं। पिंजड़ा भी लगा है। वन रेंजर रमाकांत सक्सेना ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि कई जगह ड्रोन कैमरे से तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि अभी तेंदुआ नजर नहीं आया है। जानवर खतरनाक हो सकता है इसलिए सतर्कता जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें