फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीड कांवेंट में फ्रैंडशिप डे को यलो डे में मनाया

Sat, 01 Aug 2015 08:25 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
लीड कांवेंट में बच्चों ने फ्रैंडशिप डे को यलो डे के रूप में हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर सहपाठियों को फ्रैंडशिप बैंड बांधकर और शिक्षिकाओं को कार्ड देकर उन्हें हैप्पी फ्रैंडशिप डे कहा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य तराना जमाल ने बच्चों को बताया कि पीला रंग दोस्ती, भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है। इसलिए स्कूल परिसर को पीले गुब्बारों, फूलों, पीले चार्ट आदि से सजाया गया। बच्चे और स्टाफ के लोग भी पीले रंग की पोशाक में ही सजधज कर स्कूल पहुंचे थे। प्रधानाचार्य जमाल ने सभी शिक्षिकाओं को फ्रैंडशिप बैंड बांधकर शुभकामनाएं दीं। इसी कड़ी में बच्चों ने दोस्ती पर आधारित कविताएं, चुटकुले, गीत आदि प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं और बाद में दोस्ती के गीतों पर ही डांस भी किया।
निदेशक मोहम्मद जमाल ने टाफियां और गुब्बारे बांटकर बच्चों को खुश किया। आयोजन में मदीहा, दिव्यांशी, अमुक्ता, मुनीबा, महरीन, अंशिका, सुभान, जन्नत, युसरा, अरीशा, उन्नति, आकृति आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें