फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलडीएम खुद बैंकों में जाकर देखें ऋण वितरण में आ रही दिक्कत : डीएम

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ संचालित पीएम स्वनिधि योजना की बैठक करते डीएम उमेश प्रताप - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के अंतर्गत संचालित पीएम स्वनिधि योजना की बैठक शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में इस बैठक में 45 दिन में दिए हुए लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने एलडीएम को बैंकों में जाकर ऋण वितरण में आ रहीं दिक्कतों को दूर करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त/नोडल अधिकारी पीएम स्वनिधि योजना द्वारा विस्तृत कार्ययोजना बनाकर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गई। इस पर डीएम ने परियोजना अधिकारी, डूडा व शहर मिशन प्रबंधक को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया। समस्त अधिशासी अधिकारियों को ये निर्देश दिए कि वे अपने-अपने निकाय में पथ विक्रेताओं के बैंक शाखाओं में लंबित स्वीकृत ऋण आवेदनों को जल्द से जल्द वितरित करना सुनिश्चित करें, अन्यथा बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधकों के ऊपर उच्चाधिकारियों द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला अग्रणी प्रबंधक को डीएम ने निर्देश दिए कि वह स्वयं बैंक शाखाओं में जाकर पथ विक्रेताओं को आ रही समस्याओं का निस्तारण करें।
नगर आयुक्त द्वारा शहर मिशन प्रबंधक को निर्देश दिए कि वे समस्त निकायों से समन्वय स्थापित कर पथ विक्रेताओं को लाभान्वित कराएं तथा योजना का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। प्रथम ऋण के रूप में जिन पथ विक्रेताओं ने दस हजार रुपये की अदायगी कर दी है, उनको द्वितीय ऋण के रूप में बीस हजार की धनराशि पूंजीगत ऋण के रूप में दिलाएं। इससे उनके रोजगार में बढ़ोतरी हो सके। बैठक में नगर पालिका परिषद पुवायां, तिलहर, जलालाबाद तथा नगर पंचायत खुटार, खुदागंज, कटरा, अल्हागंज, कांट के अधिशासी अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें