तिलहर में सीओ कार्यालय परिसर में ज्ञापन देने जाते अधिवक्ता। स्रोत: बार एसोसिएशन
तिलहर। अधिवक्ता वशिष्ठ सिंह से पुलिसकर्मियों के अभद्रता करने से नाराज वकीलों ने मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
बाद में सीओ ज्योति यादव को ज्ञापन देकर बताया कि शनिवार की रात घर लौटते वक्त वकील वशिष्ठ सिंह ने रास्ते में खड़े वाहन में बैठकर शराब पी रहे पुलिसकर्मियों से आगे जाने का रास्ता मांगा। इसी बात से नाराज होकर वाहन में बैठे दो दारोगा और सिपाही उनसे अभद्रता और मारपीट करने लगे।
ज्ञापन में वकील से आठ हजार रुपये लूट लेने का भी आरोप है। सीओ ने जांच कराकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चंद्र सक्सेना, शिवपाल सिंह, राजीव सिंह चौहान, संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण कुमार, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद