फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ई-पंजीकरण पर रोक के बाद वकीलों ने खत्म की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। प्रदेश सरकार द्वारा ई-पंजीकरण व्यवस्था पर मंगलवार को रोक लगा दिए जाने पर तहसील बार एसोसिएशन से जुड़े वकीलों ने हड़ताल खत्म कर दी है। मंगलवार शाम बार एसोसिएशन के कार्यालय में हुई बैठक में अधिवक्ताओं, स्टांप वेंडरों और दस्तावेज लेखकों ने बुधवार से नियमित रूप से कार्य शुरू करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव ने बताया कि सरकार ने चार जून से लागू ई-पंजीकरण व्यवस्था पर रोक लगा दी है। इसलिए अब हड़ताल पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। बैठक में मौजूद स्टांप वेंडरों और दस्तावेज लेखकों ने इस निर्णय पर अपनी सहमति दी।
बार के महामंत्री राहुल देव सागर ने हड़ताल के दौरान एकजुटता दिखाने के लिए वकीलों, दस्तावेज लेखकों और स्टांप वेंडरों का आभार व्यक्त करते हुए सभी से जनहित में बुधवार से अपने कार्य सामान्य रूप से शुरू करने की अपील की। बैठक में दोदराम कुशवाहा, जयओम गंगवार, कुलदीप, कुलेंद्र, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें