शाहजहांपुर। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026 से शुरू होने वाले प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। निदेशक के निर्देश पर प्रथम चरण चयन परिणाम के आधार पर प्रवेश की अंतिम तिथि चार सितंबर से बढ़ाकर सात सितंबर की रात 12 बजे तक कर दी गई है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि प्रथम चरण की चयन सूची में शामिल ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने अब तक प्रवेश नहीं लिया है। वह विस्तारित अवधि में प्रवेश सुनिश्चित कर लें। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्र, अंकपत्र और उनकी एक-एक प्रमाणित छायाप्रति के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर संस्थान पहुंचना होगा। संवाद