फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालपुर में चलाया स्वच्छता अभियान

Sun, 08 Nov 2015 08:22 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्ट ऑफ लिविंग के प्रवर्तक आध्यात्मिक गुरू श्रीश्री रविशंकर के अनुयायियों ने रविवार को कांट क्षेत्र के गांव लालपुर में स्वच्छता अभियान चलाकर वहां की सड़कें चमकाईं और नालियों की गंदगी समेटकर गांव के बाहर फिकवाई। कार्यकर्ताओं के इस अभियान में तमाम ग्रामीणों ने भी हाथ बटाया।
विज्ञापन

इस मौके पर आर्ट ऑफ लिविंग के जिला संयोजक पंकज कुमार पांडेय ने ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरूक किया। कार्यकर्ता अर्चना पांडेय ने गांव के विभिन्न घरों में जाकर महिलाओं और किशोरियों को सफाई रखने के फायदे गिनाते हुए कहा कि परिवेश साफ-सुथरा रहने से डेंगू, मलेरिया, टीबी, वायरल फीवर आदि बीमारियों से बचना आसान हो जाएगा। अंत में सभी ने दीवाली के अवसर पर गंदगी गांव से बाहर पहुंचाने का संकल्प किया। स्वच्छता अभियान में मानस दीक्षित, राजकमल वाजपेयी, वेदांत पांडेय, आकाश त्रिवेदी, रोहित, राजीव शुक्ला आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें