बहादुरगंज स्थित कार्यालय पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में बोलते महानगर अध्यक्ष मोह
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में जीएसटी, अतिक्रमण समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार के जीएसटी पर राहत देने से ग्राहकों ने बाजार की ओर रुख किया है। एक तरफ सरकार व्यापारियों को राहत देने का कार्य कर रही तो दूसरी ओर प्रशासन अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाने जा रहा है। यह व्यापारी हित में नहीं है।
उन्होंने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि सड़कों पर अतिक्रमण न करें। महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन अख्तर ने कहा कि खाद्य विभाग ब्रांडेड कंपनियों के पदार्थों का नमूना लेकर भय का माहौल पैदा कर रहा है।
बिजली निगम बाजारों में विद्युत कटौती कर लोगों को परेशान कर रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशांक कौशिक, सुशील कुमार गुप्ता, सैयद अनवर मियां, मोहनीश खान, नाजिम शाह, गोपाल सक्सेना मौजूद रहे। संवाद