फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धुएं में उड़ रहा लाखों का बजट... फिर भी गुनगुना रहे मच्छर

Mon, 28 Apr 2025 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर के रोशनी गोदाम में रखीं फॉगिंग मशीनें। संवाद 
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम फाॅगिंग के धुएं में लाखों रुपये का बजट खर्च कर रहा है। फिर भी महानगर क्षेत्र में मच्छर गुनगुना रहे हैं। लोगों की रातों की नींद तक उड़ी हुई है। उनका कहना है कि वीआईपी क्षेत्र को छोड़ दें तो कहीं भी छिड़काव और फाॅगिंग नहीं हो रही है।
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि सुबह एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाता है। रात में मशीन से फाॅगिंग की जा रही है। एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है, जो 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। मच्छरजनित बीमारियों को रोकने के लिए साफ-सफाई अभियान के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव और फाॅगिंग कराने के लिए नगर निगम की ओर से लाखों रुपये का बजट अब तक खर्च किया जा चुका है। कागजों में 50 हजार रुपये से अधिक का सिर्फ पेट्रोल-डीजल और दवाओं का खर्च रोजाना दर्शाया गया है। फिर भी शहर में मच्छरों का प्रकोप फैला हुआ है।

-

ये है व्यवस्था

- 14 फाॅगिंग मशीनों पर दो-दो कर्मचारियों की तैनाती।

- 35 हजार का 14 मशीनों में खर्च होता है रोजाना मालाथियान केमिकल।

- एक मशीन में 19 लीटर डीजल और तीन लीटर पेट्रोल रोजाना होता है खर्च।

- मशीन ले जाने वाले वाहन में रोजाना 15 से 20 लीटर खर्च होता है डीजल।

- नगर निगम क्षेत्र में दो एंटी लार्वा मशीन में करीब 12 हजार रुपये का टोमोफास केमिकल हो रहा खर्च।

- इन दोनों मशीनों के लिए चार कर्मचारी और एक-एक वाहन लगाया गया है।

- प्रत्येक वार्ड में एंटी लार्वा छिड़काव के लिए दो-दो पिट्ठू मशीन से सफाई कर्मचारी करते हैं छिड़काव।





एक बार भी अभी तक मोहल्ले में फाॅगिंग या छिड़काव नहीं हुआ है। मच्छरों की वजह से रात में सोना मुश्किल हो गया है।

- शाहीन बेगम, ककरा खुर्द

-



मच्छरों ने जीना मुश्किल कर दिया है। इसके बाद भी फाॅगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव के इंतजाम नहीं हैं।

- सुमिता राजपूत, चिनौर

-



संचारी रोग अभियान के नाम पर लोगों के साथ छलावा किया जा रहा है। मच्छरों की वजह से लोग बीमारी की चपेट में आने लगे हैं।

- विशाल सिंह, चमकनी





एक बार नाम के लिए फाॅगिंग मशीन लेकर नगर निगम के कर्मचारी धुआं छोड़ गए थे, लेकिन मच्छरों पर कोई असर नहीं पड़ा।

- अवनीश शुक्ला, झंडाकला



-

निगम की ओर से एंटी लार्वा छिड़काव और फाॅगिंग कराई जा रही है। जिन क्षेत्रों में फाॅगिंग नहीं हो रही है, वहां पर कराई जाएगी। सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि इस कार्य की निगरानी की जाए।
विज्ञापन


- एसके सिंह, अपर नगर आयुक्त

शाहजहांपुर के रोशनी गोदाम में रखीं फॉगिंग मशीनें। संवाद 

शाहजहांपुर के रोशनी गोदाम में रखीं फॉगिंग मशीनें। संवाद 

शाहजहांपुर के रोशनी गोदाम में रखीं फॉगिंग मशीनें। संवाद 

शाहजहांपुर के रोशनी गोदाम में रखीं फॉगिंग मशीनें। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें