पुवायां (शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर से पलिया जा रही रोडवेज बस की टक्कर से लखीमपुर के थाना हैदराबाद के गांव मूड़ा सरकटा निवासी रंजीत कुमार (36) की मौत हो गई। वह बहन को ससुराल पहुंचाकर वापस घर जा रहे थे।
रंजीत की बहन राधा देवी की शादी पुवायां के गांव उमरसड़ा में हुई है। रविवार को वह बहन को छोड़ने उमरसड़ा आए थे। वापस घर जाते समय खुटार-पुवायां मार्ग पर गांव इनायतपुर के पास रोडवेज बस उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस को छोड़कर भाग निकला।
बस में सवार यात्री भी दूसरे वाहनों से चले गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पुवायां सीएचसी लाई। रंजीत के पास से मिले आधार कार्ड से पते की पुष्टि होने के बाद पुवायां पुलिस ने हैदराबाद पुलिस को सूचना दी। हैदराबाद पुलिस ने रंजीत के घर सूचना दी।
हादसे के कुछ देर बाद पुवायां के गांव रहदेवा निवासी गुड्डू ने सीएचसी पहुंचकर शव की शिनाख्त अपने बहनोई रंजीत के रूप में की। बाद में रंजीत की पत्नी सहित कई परिजन भी सीएचसी पहुंचे। रंजीत हेलमेट लगाए हुए थे।
रंजीत की मौत से पत्नी अर्चना देवी, पुत्री मुस्कान, सौम्या, पुत्र शेखर, मां बबली देवी, पिता मायाराम, भाई शिवशंकर, शुभम, बहन राधा और सुधा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गुड्डू ने बताया कि रंजीत निजी स्कूल में शिक्षण कार्य करते थे।
खराब खड़ा ट्रक बना हादसे की वजह
गांव इनायतपुर शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर है। हाईवे पर सड़क पर ही एक ट्रक खराब हो गया था, लेकिन पुलिस ने ट्रक को हटवाने की जरूरत नहीं समझी। हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रोडवेज बस खराब ट्रक को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। खराब ट्रक रोड के किनारे करा दिया गया होता, तो हादसा टल सकता था।
रंजीत का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन- फोटो : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का नारखी में स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी। संवाद
रंजीत का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन- फोटो : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का नारखी में स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी। संवाद