फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
कांट पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ​शिवम। स्रोत: मीडिया सेल - फोटो : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का नारखी में स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
कांट। अकर्रा रसूलपुर गांव में गत शुक्रवार को 22 वर्षीय एकता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने पुलिस ने रविवार को उसके पति शिवम को ददरौल गांव के मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज के लिए एकता के पति समेत ससुराल के अन्य लोगों ने उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन

शिवम से एकता की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। शुक्रवार को सुबह मायके वालों को एकता की मौत होने की सूचना मिली। मायके पक्ष के लोग जब ससुराल पहुंचे, तो एकता का शव मकान के दूसरे हिस्से में फंदे से लटका मिला। ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर भाग चुके थे।
मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि शिवम और अन्य ससुरालीजन दहेज के लिए एकता को प्रताड़ित करते रहते थे। सदर बाजार थाना क्षेत्र के गांव मऊ बासक के रहने वाले एकता के भाई ने उसके पति के अलावा सास गीता देवी, ससुर भगवान दास, ननद वैष्णवी और आशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि शिवम को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें