फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्टोरी राइटिंग में लाइबा प्रथम, तेजस्व दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, कल्पनाशीलता और लेखन कौशल को बढ़ावा देने के लिए स्टोरी राइटिंग प्रतियोगिता कराई गई। बीए और एमए अंग्रेजी साहित्य के विद्यार्थियों ने मौलिक कहानियां लिखकर प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में लाइबा रिजवान प्रथम, तेजस्व कुमार सोनी द्वितीय रहीं। संध्या केवट तृतीय रहीं।
विज्ञापन

शेफाली शर्मा, समीक्षा वर्मा और आकांक्षा सिंह को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में नीलू कुमार, डॉ. बरखा सक्सेना और रचना शुक्ला रहीं। कुलपति प्रो. पीबी सिंह ने कहा कि साहित्य से विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति, संवेदनशीलता और स्वतंत्र चिंतन निखरता है। विभागाध्यक्ष प्रो. शालीन कुमार सिंह, आयोजक डॉ. अरुण कुमार यादव ने विद्यार्थियों को रचनात्मक लेखन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें