शाहजहांपुर। लखनऊ में 18 अक्तूबर को होने वाले अंडर-14 जोनल ट्रायल के लिए शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने 22 खिलाड़ियों के नाम घोषित कर दिए हैं। चयनित खिलाड़ी ट्रायल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर डॉ. मनोज यादव के अनुसार, चयनित खिलाड़ियों में दीपक कुमार, संस्कार सिंह, गोपाल त्रिवेदी, दिव्यांश यादव, मोसेव अली, जयवीर सिंह, निमेय यादव, कार्तिकेय, सुखप्रीत सिंह, अभय दीक्षित, आनंद प्रताप सिंह, कर्तव्य कनौजिया, उत्कर्ष, आरव श्रीवास्तव, शिवांश मिश्रा, अंशुल यादव, जय कौशल, अतुल्य चिराग, अमोल यादव, सुखपाल राठौर, अनस अली और सूर्य सिंह शामिल हैं। संवाद