फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदनापुर की महिलाओं को मिलेगा सिलाई प्रशिक्षण 

Mon, 12 Jun 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
मेला - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शती वर्ष के उपलक्ष्य में मदनापुर ब्लॉक में तीन दिवसीय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी सोमवार से आरंभ हो गई। डीएम नरेंद्र कुमार सिंह और सीडीओ टीके शिबु ने ब्लॉक प्रमुख आरती देवी व पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह के साथ फीता काटकर और मां सरस्वती व पं. दीनदयाल उपाध्याय चित्रों के समक्ष दीप जलाकर शुभारंभ किया।  
विज्ञापन

विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में डीएम ने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। ओडीएफ हो चुके गांव उड़िया खेड़ा के बच्चों से शौचालय की उपयोगिता समझी तो बरीखास गांव के महिला समूह द्वारा गाय के दूध से बनाए गए घी से होने वाली आमदनी जानने में दिलचस्पी दिखाई। महिलाओं ने बताया कि हर माह पांच-छह किलो घी बनाने से तीन हजार रुपये मिलते हैं। 
डीएम ने एसडीएम सदर रामजी मिश्रा को निर्देश दिया कि क्षेत्र की हुनरपसंद 100 महिलाओें को चिन्हित कर उन्हें सिलाई का प्रशिक्षण दिलाएं जिससे कि उनकी आय बढ़ सके। पूर्व ब्लॉक प्रमुख द्वारा ब्लॉक का पुराना भवन गिराकर वहां कृषि बीज वितरण केंद्र स्थापित कराने पर जोर दिया। इस पर डीएम ने लोनिवि के अभियंताओं को जरूरी प्रक्रिया पूरी कर भवन निष्प्रयोज्य होने का प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें