फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

104 अफसरों का वेतन रोकने के निर्देश

Mon, 12 Jun 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय पेंशन योजना (पूर्व समाजवादी पेंशन योजना) के डोर टु डोर सत्यापन की समीक्षा के लिए सोमवार को विकास भवन में हुई बैठक में नोडल अफसर नामित किए गए विभिन्न विभागों के 168 अधिकारी बुलाए गए, लेकिन आए सिर्फ 64 अफसर। डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने बैठक से गैरहाजिर और समुचित आख्या नहीं देने वाले सभी अफसरों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

समीक्षा से पता चला कि पेंशन सत्यापन के लिए 168 अधिकारी नोडल अफसर नामित किए गए। इनमें से केवल 28 अधिकारियों ने अपनी और अधीनस्थों की काय्र सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत की। 62 ऐसे अधिकारी हैं जिन्होंने स्वयं रिपोर्ट दे दी, लेकिन उनके अधीनस्थ कर्मचारियों से आख्या नहीं मिली। 83 अधिकारियों और उनके अधीन कार्यरत कर्मचारियों से कोई रिपोर्ट नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें