फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाट साहब का जुलूसः तीन जोन सात सेक्टरों में बांटा जुलूस का इलाका

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 29 मार्च को होली पर निकलने वाले छोटे-बड़े लाट साहब के जुलूसों को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जुलूसों के इलाकों को सात जोन में बांटा गया है। जुलूस में दो एएसपी, आठ सीओ कई थानेदार मुस्तैद रहेंगे। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट की ड्यूटी रहेगी। खुफिया विभाग को पहले से अलर्ट कर दिया गया है। जुलूस की निगरानी के लिए चार ड्रोन कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

होली के दिन शहर में चौक कोतवाली क्षेत्र से बड़े लाट साहब का जुलूस निकाला जाता है। उधर, थाना रामचंद्र मिशन से छोटे लाट साहब का जुलूस निकलता है। छोटे-बड़े लाट साहब का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जुलूस के साथ दो एएसपी, आठ सीओ, डेढ़ हजार पुलिस कर्मी, तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ और एक हजार से ज्यादा होमगार्ड रहेंगे। जुलूस में शरारती तत्व कानून व्यवस्था के बाद खिलवाड़ न कर सके। शहर में लगभग 6 से 7 संवेदनशील स्थान हैं। जहां पर दो से तीन शिफ्टों पुलिस कर्मियों की तैनात रहेगी। शनिवार को एसपी ने पुलिस-पीएसी के साथ इलाके का भ्रमण किया।
इसके अलावा होली पर जिले भर में कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। सभी सर्किल अफसरों और थानेदारों को अपने इलाके में निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
होली के दिन पर्याप्त दवाएं रखने के निर्देश
शाहजहांपुर। होली कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी टीमों को अलर्ट कर दिया है। बाहर से लौटने वालों को निगरानी टीमें एंट्री प्वाइंट पर ही रोक लेंगी। पहले उनका सैंपल लिया जाएगा। लाट साहब के जुलूस के साथ एंबुलेंस रहेगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि होली के मद्देनजर गांवों में बनी निगरानी टीमों को और अलर्ट कर दिया गया है। अन्य राज्यों और शहरों से आने वाले लोगों पर निगरानी टीमें नजर रखेंगी। रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, बरेली मोड़, जलालाबाद और तिलहर में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। अगर कोई सैंपल देने से बचकर घर चला जाता है तो उसके लिए निगरानी टीमें सक्रिय रहेंगी। उनके घरों पर जाकर सैंपल लिया जाएगा। सीएमओ ने अपील की है कि जांच रिपोर्ट आने तक लोग घर के अंदर रहें। अगर किसी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आती है तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। संवाद
होली के दिन सीएचसी और पीएचसी पर अलर्ट
होली पर अधिकतर सड़क हादसे और मारपीट में लोग घायल होते हैं। इसको देखते हुए सीएमओ ने डॉक्टरों और कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। सभी सीएचसी और पीएचसी पर एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। संवाद
रंग खेलते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें। मास्क जरूर लगाएं। बाहर से आने वाले लोगों पर निगरानी टीमें नजर रखेंगी। जिले में प्रवेश स्थलों पर सैंपल लिए जाएंगे। सीएचसी और पीएचसी के डाक्टर और स्टाफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। - एसपी गौतम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें