फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालपुर आजदपुर में बनेगा बिजली उप केंद्र

Sat, 28 Feb 2015 08:39 PM IST
बंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 दस वर्ष पहले स्वीकृत 132 केवीए बिजली उप केंद्र का निर्माण जल्द शुरू होगा। गांव लालपुर आजदपुर में भूमि क्रय किए जाने पर व्यापारियों आदि ने बैठक कर उप केंद्र की स्थापना में सहयोग करने वालों का आभार जताया है।
विज्ञापन

बंडा के जय गुरुदेव राइस एंड फ्लोर मिल में शनिवार को हुई बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार मित्तल ने कहा कि बंडा में बने बिजली उप केंद्र पर क्षमता से चार गुना लोड है। इससे क्षेत्र को कई ग्रुप में बांटकर बारी-बारी से सप्लाई दी जाती है। इससे उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली नहीं मिल पाती है। पूर्व सांसद मिथलेश कुमार के प्रयास से बंडा में बड़ा बिजलीघर बनना स्वीकृत हुआ था। लंबित पत्रावली की पुन: स्वीकृति और प्रोजेक्ट कास्ट को रिलीज करा कर विधायक पुवायां शकुंतला देवी ने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जमीन की रजिस्ट्री विभाग के पक्ष में हो जाने से निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
बैठक में संजीव मिश्रा, पवन कटियार, विवेश कटियार, रामू कटियार, देवेंद्र सिंह, जसपाल मल्होत्रा, रोमी, उर्वेश कटियार, केवल कृष्ण श्याम सिंह, रजनीश धवन, रामसेवक राठौर, जगतार सिंह, राजीव बंसल, दीपक अग्रवाल, बलकार सिंह, विनय जायसवाल, संदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें