फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: केवी के रोल ने आलम के कॅरिअर को दी उड़ान, बाॅलीवुड में छा गए

विज्ञापन
अ​भिनेता अहान पांडेय के साथ शाहजहांपुर के आलम खान। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आलम खान मायानगरी में छा गए हैं। सैयारा में सेकंड लीड रोल करने वाले आलम के कॅरिअर के लिए यह फिल्म उड़ान भरने वाली साबित हुई है। कई वर्षों से मायानगरी में संघर्ष करने वाले युवा कलाकार को यशराज फिल्म के बैनर ने नया मुकाम दिया। उनके अभिनय को कई बड़े कलाकारों व प्रोड्यूसर ने सराहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खां व शाहीन खान के बेटे आलम खान ने डांस के जरिये शहर में शोहरत कमाई थी। उसके बाद स्थानीय कलाकाराें के साथ कई नाटकों में अभिनय किया। डांस शो चक धूम-धूम में लखनऊ में ऑडीशन देने के बाद उनका चयन मुंबई के लिए हुआ था।
अपनी मां शाहीन खान के साथ मुंबई में काफी संघर्ष किया। उन्हें महाभारत में छोटा दुर्योधन का रोल मिला। इसके अलावा कई नाटकों में अभिनय किया। जूही चावला व शाहरुख खान के अलावा 50 विज्ञापनों में नजर आए। इस बीच उन्हें कोटा फैक्टरी वेब सीरीज मिली। इसमें आलम ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया। इसके जरिये कॅरिअर को थोड़ी गति मिली, लेकिन बड़े पर्दे पर आते ही आलम छा गए।
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा, रणवीर कपूर समेत कई कलाकारों को लांच करने वाले कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने उन्हें सैयारा फिल्म के लिए कॉल कर ऑडीशन के लिए बुलाया था। आलम बताते हैं कि छह बार ऑडिशन देने के बाद उनका चयन हुआ। सैयारा में अहान पांडेय के दोस्त के रूप में सेकंड लीड रोल में आलम ने दर्शकों के दिल पर छाप छोड़ी।
केवी के रोल ने उनके कॅरिअर को पंख लगा दिए हैं। आलम ने बताया कि 18 जुलाई को रिलीज फिल्म ने युवा दिलों की धड़कन को छूकर काफी प्यार दिया है। फिल्म हिट होने के बाद बहुत से ऑफर आ रहे हैं, लेकिन जल्दबाजी नहीं करना है। हीरो बनने का सपना नहीं है, पर जो रोल मिलेगा। उसे पूरी ईमानदारी से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें