फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कुशाग्र के रनों के तूफान में उड़ी बरेली की टीम, 339 रनों से हारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के मैदान पर एलीट विंटर कप के चौथे मैच में कुशाग्र की शानदार पारी के दम पर एसएससीए ने रवींद्र नाथ टैगोर क्रिकेट अकादमी बरेली को रोमांचक मुकाबले में 339 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर एसएससीए ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 422 रन बनाए। कुशाग्र ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंदों में 188 रनों की पारी खेली। इसमें 19 छक्के शामिल रहे। युवराज ने 22 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली।
रवींद्र नाथ टैगोर क्रिकेट अकादमी की ओर से अभिमन्यु ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रवींद्रनाथ टैगोर क्रिकेट अकादमी की टीम दबाव में दिखाई दी। टीम 17.3 ओवर में मात्र 83 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज रिजवान ने 28 गेंदों पर 22,अभिमन्यु ने 16 गेंदों पर 16 रन बनाकर संघर्ष किया। एसएससीए की ओर से समर ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन के लिए कुशाग्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अभिमन्यु को उनके जुझारू खेल के लिए फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में अंपायरिंग दीपांशु, रोहित और सतेंद्र ने की। स्कोरर आरुष और वंश रहे। राघव, वरुण और अंश ने संचालन किया।

नाइट राइडर्स ने सुपर जॉयंट्स को छह विकेट से दी करारी शिकस्त
निगोही प्रीमियर लीग : विजेता टीम के अरहम खां को दिया गया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
निगोही। राइस मिल के मैदान पर आयोजित निगोही प्रीमियर लीग (एनपीएल) टूर्नामेंट में मंगलवार को हुए रोमांचक मुकाबले में निगोही नाइट राइडर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर निगोही सुपर जॉयंट्स को छह विकेट से हरा दिया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी से नाइट राइडर्स की जीत में अहम भूमिका निभाने के लिए एनपीएल के चेयरमैन नदीम रजा ने अरहम खां को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर जॉयंट्स की टीम निर्धारित 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल सकी और 19.3 ओवर में 118 रन बनाकर सिमट गई। कप्तान अशहर खां ने 34 गेंद पर सर्वाधिक 40 रन बनाए। उनके अलावा सद्दाम ने 25 और नोमान ने 22 रनों का योगदान दिया। नाइट राइडर्स के लिए आकिब खां और अरहम खां ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन और रवि सिंह ने दो विकेट लिए। बाद में 119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स की शुरुआत धीमी रही, लेकिन मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभाल लिया।
नाइट राइडर्स के अजीम खां ने 37 रन और सवी ने 25 रन की पारी खेली। अंत में आमिर खां ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंद पर नाबाद 29 रन बनाकर टीम को 16.5 ओवर में ही जीत दिला दी। सुपर जॉयंट्स की ओर से अभिषेक, दीपक राठौर और शाबान ने एक-एक विकेट लिया, लेकिन वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। दूसरी ओर नाइट राइडर्स ने इस जीत के साथ लीग में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। मैच के दौरान अंपायरिंग सर्वेश, जावेद और मुन्ना ने व स्कोरिंग की जिम्मेदारी अरशद खां ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें