फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 1024 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा के लिए फॉर्म, केंद्र बनाने की शुरू हुई तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी, मौलवी और आलिम की परीक्षा नौ फरवरी से होंगी। परीक्षा के लिए केंद्र बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। तहसीलों के साथ शहर में केंद्र बनाने के लिए स्कूल देखे गए हैं। परीक्षा के लिए 1024 छात्र-छात्राओ ने फॉर्म भरा है।
विज्ञापन

नौ से 14 फरवरी तक होने वाली परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की गति काफी धीमी थी। मदरसों के प्रधानाचार्यों के रुचि नहीं लेने पर डीएमओ को कई बार पत्राचार कर चेतावनी देनी पड़ी। उसके बाद फॉर्म भरवाने में तेजी आई। पिछले साल जहां 998 परीक्षार्थी थे, वहीं इस बार संख्या बढ़कर 1024 हो गए हैं।
परीक्षा को लेकर केंद्र बनाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। पुवायां व तिलहर में एक-एक केंद्र बनाया जाएगा। शहर में केंद्र बनाने के लिए स्कूल देखे गए हैं। डीएम से अनुमोदन होने के बाद परीक्षा केंद्र फाइनल किए जाएंगे। सेकेंडरी की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक कराई जाएगी। सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा द्वितीय पाली में दिन में दो से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें