शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज में छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते प्रो.फैयाज अहमद। स्रोत: कॉलेज
- फोटो : 1
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग में समाजशास्त्र की मूलभूत अवधारणाएं विषय पर संगोष्ठी एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रश्नोत्तरी में कृतिका गुप्ता ने बाजी मारी।
मंगलवार को हुए कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान ने कहा कि समाजशास्त्र केवल समाज की संरचना का अध्ययन नहीं करता, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और मानवीय संबंधों को समझने का वैज्ञानिक दृष्टिकोण भी प्रदान करता है। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. फैयाज अहमद ने कहा कि साहित्य और समाज का एक-दूसरे से गहरा नाता है। इस बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कृतिका गुप्ता प्रथम, काजल गुप्ता द्वितीय, करन सक्सेना तृतीय रहे। अयान अहमद और सोनम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम टंडन, डॉ. शाजिया अंसारी, डॉ. सोनी वर्मा, विदुषी गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद