कोतवाली में शनिवार रात महिला पूछताछ कक्ष ढह गया। रात होने के कारण हादसा होने से बच गया। दिन में कमरा ढहता तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्याेंकि कक्ष में अक्सर फरियादी बैठे रहते थे।
कोतवाली में करीब 27 साल पहले गेट के पास प्रभारी कक्ष का निर्माण कराया गया था। बाद में कमरा जर्जर हो गया और कोतवाली प्रभारी के लिए नया कक्षा बन गया। इसके बाद पुराने कमरे को महिला पूछताछ कक्ष बना दिया गया। कोतवाली गेट के पास होने के कारण अक्सर फरियादी इसी कमरे में आकर बैठ जाते थे। रात में अचानक कमरा ढहने से कोतवाली में खलबली मच गई। रविवार सुबह मलबा इकट्ठा करा दिया गया। ब्यूरो