कोटेदारों के खिलाफ शिकायतों का अंबार
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
जिलाधिकारी राम गणेश की अध्यक्षता में मंगलवार को जलालाबाद में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 150 शिकायतें प्राप्त हुईं और आठ का मौके पर निस्तारण किया गया।
डीएम ने पाया कि कोटेदारों की अधिक शिकायतें मिल रही हैं। इस पर उन्होनेें एसडीएम जलालाबाद को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों की जांच कर संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही करें। उन्होनें कहा कि शासन के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंर्तगत जिन पात्र लोगों को खाद्यान्न मिलना चाहिये उन्हें अवश्य मिले। ग्राम बर्केमई के निवासी रामखिलावन व धनीराम ने शिकायत की उनके गांव के कोटेदार राशन वितरण नही करते है जिस पर डीएम ने कार्यवाही का निर्देश दिया। ग्राम दलेहिया की दुकान कादराबाद में अटैच है। गांव वालों ने शिकायत की कि जिस गांव मेें दुकान अटैच है उस गांव की अधिक दूरी होने के कारण गांव वाले खाद्यान्न लेने कम जा पाते है। और जो जाता है वह कोटेदार उन्हें भगा देेते हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि दहेलिया गांव के कितने लोगो को राशन दिया जाता है उनकी सूची मंगा लें और जो खाद्यान्न वितरण हुआ है उसकी जांच कर लें। उसी तरह विकास खंड मदनापुर चमरडुही मजरा गांव के हरिओम आदि ग्रामवासियों ने शिकायत की कि उनके गांव के कोटेदार ब्रजपाल सिंह की लगभग तीन साल पूर्व मृत्यु हो गई थी उनके ग्राम दिउरा की दुकान बदियाई खुदा नाला से संबद्ध है। संबंधित कोटेदार खाद्यान्न न देकर गाली गलौज करते है। ग्राम पेहना विकास खंड जलालाबाद में ग्रामवसियों ने शिकायत की कि कोटेदार राशन नहीं देते हैं। तहसील दिवस में अन्य ग्राम पंचायतों के भी कोटेदारों की शिकायतें मिलने पर डीएम ने पूर्ति विभाग और तहसील को निर्देश दिया कि सभी प्राप्त शिकायतों की गहनता से जांच कर संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही कर अवगत करायें।
पुलिस अधीक्षक डा0 मनोज कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के गम्भीरता से लेते हुये त्वरित निस्तारण करें। सीडीओ टीके शिबु ने समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों को मौके पर जाकर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें। इस दौरान सीएमओ डॉ. कमल कुमार, परियोजना निदेशक अजय प्रकाश, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग राम चंद्र, लोक निर्माण विभाग के जेपी सिंह सहित विभिन्न विभागोें के अधिकारी उपस्थित रहें।