फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितरण में धांधली पर मलिका के कोटेदार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। कार्डधारकों को कम राशन देने और चार लोगों के हस्ताक्षर कराने के बाद भी राशन नहीं देने पर पूर्ति निरीक्षक ने खुटार के गांव मलिका के कोटेदार पर रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर एक अप्रैल को राशन वितरण किए जाने के निर्देश थे। इसी के तहत बुधवार को कोटेदार राशन का वितरण कर रहे थे। एसडीएम दशरथ कुमार और सीओ नवनीत कुमार नायक अचानक खुटार के गांव मलिका में औचक निरीक्षक किया था। जानकारी मिली थी कि कोटेदार रमेशचंद्र अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो के स्थान पर 32 किलो राशन ही दे रहे थे। गांव के छह अंत्योदय कार्डधारकों से वितरण रजिस्टर पर हस्ताक्षर करा लिए गए थे, लेकिन राशन केवल दो लोगों को ही दिया गया था।
एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक आलोक कुमार को मौके पर बुलाकर पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे। पूर्ति निरीक्षक ने बताया जिलाधिकारी के आदेश पर कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत कोटेदार रमेशचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। दुकान को निलंबित भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें