फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवजह घूमने वालों को मिला सबक, दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। लॉकडाउन के नौवें दिन नगर में बृहस्पतिवार को अलग नजारा दिखाई दिया। सुबह के समय बेवजह घूमने वालों और चोरी छिपे दुकान खोलने वालों को पुलिस ने सबक सिखाते हुए किसी को उठक-बैठक लगवाई तो किसी को डंडे फटकारकर भगाया। महिलाओं को भी कड़ी हिदायत दी गई। पुलिस ने एक किराना दुकानदार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह नगर के प्रमुख रास्तों पर पैदल, बाइक और साइकिल से जाने वालों से कड़ाई से पूछताछ करनी शुरू कर दी। सही जवाब न मिलने पर कई लोगों को उठक बैठक लगवाई गई, जबकि रौब झाड़ने वालों को डंडे भी लगाए। गली नुक्कड़ में दुकान खोलने वालों को भी नहीं बक्शा गया। पुलिस के कड़े रुख से कुछ ही देर में सड़कों पर सन्नाटा हो गया। गांव रौली बौरी में एक व्यक्ति किराना की दुकान खोले सामान बेच रहा था और वहां लोगों की भीड़ लगी थी। पुलिस को देख अन्य लोग भाग निकले, जबकि दुकानदार को पकड़कर पुलिस कोतवाली ले आई। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें