फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं

Wed, 06 Apr 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
प्रदर्शन लोग। - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
राशन की वस्तुएं मनमाने मूल्य पर उचित मात्रा में नहीं दिए जाने पर कांशीराम कालोनी की तमाम कार्डधारक महिलाएं सपा जन समस्या मेला के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रोशनी देवी के नेतृत्व में सड़क पर उतर आईं। उन्होंने कलक्ट्रेट में नारेबाजी की और डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कोटेदार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि कांशीराम कालोनी में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता ने कार्डधारकों को जनवरी माह का खाद्यान्न 130 रुपये में दिया जबकि सरकारी रेट के मुताबिक कीमत 115 रुपये है। यही नहीं, कोटेदार हर माह राशन का नियमित वितरण भी नहीं कर रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में संतोष सक्सेना, पूनम, ऊषा, मीरा देवी, सोमवती, रानी तिवारी, नीलम भटनागर, बिटाना देवी, रामबेटी आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें