फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलाघाट पुल से दोपहिया वाहनों आवागमन शुरू

सार

करीब दस माह तक बंद रहने के बाद क्षतिग्रस्त पिलर बन जाने के बाद जलालाबाद क्षेत्र का कोलाघाट पुल शनिवार को पैदल और दोपहिया वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया। गत वर्ष 30 नवंबर को पुल का सात नंबर पिलर जमींदोज हो जाने से पुल टूटकर तीन भागों में बंट गया था। पुल को चालू करने की मांग को लेकर कोलाघाट में दो दिन तक धरना-प्रदर्शन कर चुकीं आम आदमी पार्टी (महिला प्रकोष्ठ) की जिलाध्यक्ष तारा यादव व भाकियू के जिला उपाध्यक्ष उदयवीर यादव ने फीता काटकर पुल पर आवागमन का शुभारंभ किया।इस मौके पर क्षेत्रीय नागरिकों ने आम आदमी पार्टी (महिला प्रकोष्ठ) की जिलाध्यक्ष तारा यादव, भारत परिषद के गौरीशंकर त्रिवेदी, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के भानुप्रताप, अखिल भारतीय जन विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी विनोद यादव को पुल आवागमन के लिए चालू कराने का श्रेय देते हुए उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत और उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
कोलाघाट पुल से निकलते दोपहिया वाहन। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। करीब दस माह तक बंद रहने के बाद क्षतिग्रस्त पिलर बन जाने के बाद जलालाबाद क्षेत्र का कोलाघाट पुल शनिवार को पैदल और दोपहिया वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया। लंबे समय बाद पुल पर यातायात शुरू होने से जलालाबाद से लेकर मिर्जापुर क्षेत्र की कटरी में बसे गांवों तक खुशी की लहर दौड़ गई। जिस समय पुल पैदल और बाइक सवारों के लिए खोला गया, वहां सेतु निगम या लोक निर्माण विभाग का कोई अधिकारी अथवा कर्मचारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

गत वर्ष 30 नवंबर को पुल का सात नंबर पिलर जमींदोज हो जाने से पुल टूटकर तीन भागों में बंट गया था। तभी से कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों का जलालाबाद तहसील और जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क कट गया। उन्हें अल्हागंज होकर आने-जाने में करीब 40 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी। शनिवार को भारी और हल्के चौपहिया वाहनों का यातायात शुरू नहीं होने के बावजूद पुल से पैदल और दोपहिया वाहन केसाथ निकलने की अनुमति मिलने से नौकरीपेशा और कामकाजी तबके के लोगों को काफी राहत मिल गई।
सुबह लोनिवि के मजदूरों ने पुल से भारी वाहनों का यातायात रोकने के लिए बनी दीवार को दो जगह तोड़कर पैदल और बाइक निकलने के संकरे रास्ते बना दिए। पुल को चालू करने की मांग को लेकर कोलाघाट में दो दिन तक धरना-प्रदर्शन कर चुकीं आम आदमी पार्टी (महिला प्रकोष्ठ) की जिलाध्यक्ष तारा यादव व भाकियू के जिला उपाध्यक्ष उदयवीर यादव ने फीता काटकर पुल पर आवागमन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय नागरिकों ने आम आदमी पार्टी (महिला प्रकोष्ठ) की जिलाध्यक्ष तारा यादव, भारत परिषद के गौरीशंकर त्रिवेदी, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के भानुप्रताप, अखिल भारतीय जन विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी विनोद यादव को पुल आवागमन के लिए चालू कराने का श्रेय देते हुए उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत और उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें