फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर किशोर की मौत, ताऊ घायल

Sun, 28 May 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मदनापुर। 
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
कटरा-जलालाबाद रोड पर हैदलपुुर के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

ताऊ के साथ साइकिल से जा रहा था रजपुरा साप्ताहिक बाजार

कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर शनिवार शाम ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका ताऊ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना तिलहर के गांव पिथनापुर निवासी राहुल यादव (14) पुत्र राजकुमार यादव अपने ताऊ सत्यपाल यादव (45) के साथ शनिवार को साइकिल पर बैठक रजपुरा गांव में लगने वाली साप्ताहिक बाजार जा रहा था। शाम लगभग साढ़े तीन बजे जब दोनों लोग हैदलपुर गांव के पास पहुंचे, तभी जलालाबाद से कटरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इससे साइकिल से उछलकर राहुल सड़क की ओर गिर गया और इतने में ही ट्रक का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। जबकि सत्यपाल सड़क के दूसरी तरफ गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक उत्तराखंड के किच्छा निवासी सलमान को हिरासत में ले लिया। गंभीर रूप से घायल सत्यपाल को जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें