फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और द्रोणाचार्य को मिला दूसरा स्थान

Sun, 28 May 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
विज्ञापन
prize - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देहरादून में अनुभूति सेवा समिति ने झटके पांच पुरस्कार
विज्ञापन


अनुभूति सेवा समिति के दल ने देहरादून में हुई अखिल भारतीय नाट्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ नाटक का दूसरा पुरस्कार हासिल किया है। इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से भी पांच पुरस्कार झोली में डाले हैं।
निर्देशन मनोज मंजुल ने बताया कि दून घाटी रंगमंच के बैनर तले भारत संस्कृति दर्पण नाट्य समारोह में उनके दल ने शंकर शेष के नाटक एक और द्रोणाचार्य का मंचन किया था। उनके नाटक को दूसरा स्थान मिला। इसके अलावा मंजुल को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक द्वितीय, अश्वत्थामा की भूमिका के लिए अमित श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता, द्रोणाचार्य की भूमिका के लिए श्रीकांत को सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता और अथर्व कृष्ण को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार मिला। नाटक मंचन में पुरस्कृत कलाकारों के अलावा मनोेज कृष्ण मिश्र, सुहेल मोहम्मद, सोनी राजवंशी, तरुण वर्मा, शांतनु वर्मा, हर्ष कुमार, रमन वाजपेयी, शाहरुख वारसी, करन कुमार, योगेश, अन्नपूर्णा गुप्ता, नयना गुप्ता, सोनम शुक्ला, शिमला सक्सेना, मुस्कान सक्सेना आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन

नाटक की सफलता पर वरिष्ठ रंगकर्मी महेश सक्सेना, नरेंद्र सक्सेना, अजय गुप्ता, कप्तान कर्णधार, आदित्य कुमार, रजत कुमार, सुलोचना, शिवा सक्सेना आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन


एनवाईसी के लिए साक्षात्कार आठ और नौ जून को
नेहरू युवा केंद्र की ओर से राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक (एनवाईसी) पद के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आठ और नौ जून को विकास भवन सभागार में होगा। जिला युवा समन्वयक डॉ. दिनेश यादव ने बताया कि आठ जून को बंडा, भावलखेड़ा, ददरौल, जैतीपुर, जलालाबाद, कलान, कांट और कटरा तथा नौ जून को खुटार, मदनापुर, मिर्जापुर, निगोही, पुवायां, सिंधौली और तिलहर विकास खंडों के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार सुबह 10 बजे से होगा। अभ्यर्थी निर्धारित समय पर समस्त शैक्षिक, निवास, जाति के मूल प्रमाण पत्रों और एक-एक सेट स्वहस्ताक्षरित छाया प्रति के साथ नेहरू युवा केंद्र पर उपस्थित होकर साक्षात्कार संबंधी प्रपत्र प्राप्त कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें