फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अनुज के नाबाद 88 रनों की पारी से किंग इलेवन चार रनो से जीती

विज्ञापन
कैंट ​स्थित मैदान पर मैच के बाद अनुज गुप्ता को ट्रॉफी देते आयोजक। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कैंटोनमेंट स्थित मैदान पर क्रिकेट मुकाबले में किंग इलेवन ने मांडले इलेवन को चार रनों से हरा दिया। किंग इलेवन के अनुज गुप्ता ने 88 रनों की नाबाद पारी खेली। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज रेहान खान और लाले छह-छह रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अनुज गुप्ता ने 58 गेंदों पर आठ चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन बनाए। इरफान रजा खान ने 48 रनों की पारी खेली। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 174 रन बनाए। मांडले इलेवन की ओर से अभय गिरी ने दो विकेट लिए, जबकि राहुल और भास्कर बिष्ट को एक-एक विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मांडले इलेवन की शुरुआत बेहतर रही। सलामी बल्लेबाज रूपेश कुमार ने 38 रन बनाए, जबकि कप्तान जेफ स्टीवंस ने 87 रन की नाबाद पारी खेली। हालांकि, टीम निर्धारित 20 ओवर में 170 रन ही बना सकी और किंग इलेवन ने चार रन से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें