फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल और उपकरण बांटे

विज्ञापन
ददरौल ब्लॉक में दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरण करते विधायक अरविंद सिंह। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से ददरौल ब्लॉक में ट्राइसिकल और अन्य सहायक उपकरण वितरण समारोह आयोजित किया गया। विधायक अरविंद सिंह ने ददरौल, मदनापुर और कांट ब्लॉक के 90 पात्र दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल व अन्य सहायक उपकरण वितरित किए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण और उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और दैनिक जरूरतों को आसान करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सृष्टि जायसवाल ने विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें