फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार के बालक की गोंडा में ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Wed, 09 Apr 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
देव की मौत पर खुटार में रोतीं परिवार की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
खुटार। क्षेत्र के बालक की गाेंडा में चार अप्रैल को ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई थी। सोमवार रात शव घर पहुंचा और मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

गांव महारानीगंज निवासी जियालाल ने बताया कि उनका पुत्र अजय कुमार अपने परिवार के साथ जनपद गोंडा के थाना मनकापुर के गांव वीरेपुर में एक गन्ना के कोल्हु पर मजदूरी करने गया था। कोल्हू बंद होने पर अजय परिजनों के साथ चार अप्रैल को वापस अपने घर आने के लिए सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने अजय के पुत्र पांच वर्षीय देव, पुत्री सात वर्षीय निधि, पत्नी रीता देवी को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

हादसे में देव की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि निधि और रीता देवी घायल हो गए थे। पुलिस ने देव का शव पोस्टमॉर्टम को भेजा था और गंभीर घायल निधि, रीता को इलाज के लिए लखनऊ में भर्ती कराया था। दोनों की हालत गंभीर है। पोस्टमॉर्टम के बाद सोमवार देर रात देव का शव घर आया तो परिजन बिलख उठे। मंगलवार को देव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें