फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार बंडा मार्ग हुआ बेहद जर्जर

Sat, 10 Jan 2015 12:21 AM IST
खुटार।
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार से बंडा जाने वाला मार्ग बेहद जर्जर होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तमाम बार मांग के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

कुछ वर्ष पूर्व पुरानी सड़क का उखाड़कर नई सड़क बनाई गई थी। निर्माण के समय ही तमाम लोगों ने घटिया सामग्री लगाने की शिकायत करते हुए काम रुकवाने और जांच की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटिया सामग्री से निर्मित होने के कारण कुछ ही महीनों में सड़क उखड़नी शुरू हो गई और इस समय 15 किमी मार्ग में गहरे गड्ढे हो चुके हैं।
भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव सहित बसपा, भाजपा और कई संगठनों ने रोड की मरम्मत तत्काल शुरू कराने की मांग की है। श्री यादव ने बताया कि बंडा खुटार मार्ग के जर्जर होने के चलते रोजाना ही कोई न कोई हादसा हो जाता है, लेकिन अधिकारी चुप बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें